Ads Area

Uptrend में Perfact और Accurite, Trend Line कैसे बनाते है?



एक ही Trend में एक ही जगह पर अलग-अलग लोग अलग-अलग Trend Line बनाते है। किसी का Trend Line काम करता है तो किसी का नहीं। ऐसे में हमें यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि हम कैसे एक Perfact और Accurite, Trend Line बनाये जो Price के साथ अच्छे से काम करे।

अगर हम Trend Line सही नियम को ध्यान में रखकर बनाएंगे तो यह अवश्य ही आपको अच्छा परिणाम देगा।

हम जानते है कि सामान्यतः Uptrend में 3 Swing Low और Downtrend में 3 Swing High होते है।

Uptrend में Perfact और Accurite, Trend Line कैसे बनाते है?

हम जब भी Uptrend में Trend Line बनाते है तो हम पहले दो Swing Low को ध्यान में रखकर Trend Line बनाते है और यह उम्मीद करते है कि तीसरा Swing Low हमारे Trend Line को Touch(छू) के ऊपर जाये। 

Uptrend में Trend Line बनाने के लिए हम पहले दोनो Swing Low के Low और Close कि मदद लेंगे। निचे चित्र में Trend Line बनाने के तरीके को देखे।

Uptrend में हम एक जगह पर चार Trend Line बना सकते है। पहला- Close to Close,
दुसरा- Low to Low, तीसरा- Low to Close, और चौथा- Close to Low



Note: इन चारो में से Close to Close सबसे अधिक प्रभावी है और ज्यादा काम करता है।

बाकी तीन भी कई बार काम करता है और सबसे महत्वपूर्ण एक जगह पर चारों में से कोई एक ही काम करेगा।

1. Close To Close Uptrend Line

इस चित्र में आप देख रहे है कि Close to Close, Trend Line बहुत ही अच्छी तरह काम किया है मतलब Market इस Trend Line को Respect करते हुए Uptrend में ऊपर गया है।



2. Low To Low Uptrend Line


इस चित्र में आप देख रहे है कि Low to Low, Trend Line काम नहीं किया है, परंतु इसका मतलब यह नहीं कि ये काम नहीं करता, इसका Example निचे वाले Page में देखे।


इस चित्र में आप देख रहे है कि Low to Low, Trend Line बहुत ही अच्छे तरीके से काम कर रहा है।


3. Low To Close Uptrend Line


इस चित्र में आप देख रहे है कि Low to Close, Trend Line काम नहीं किया है, परंतु इसका मतलब यह नहीं कि ये काम नहीं करता, इसका Example निचे वाले Page में देखे।


इस चित्र में आप देख रहे है कि Low to Close, Trend Line बहुत ही अच्छे तरीके से काम किया है।


4. Close To Low Uptrend Line


इस चित्र में आप देख रहे है कि Close to Low, Trend Line काम नहीं किया है, परंतु इसका मतलब यह नहीं कि ये काम नहीं करता, इसका Example निचे वाले Page में देखे।


इस चित्र में आप देख रहे है कि Close to Low, Trend Line अच्छे तरीके से काम कर रहा है।


इस प्रकार आप Uptrend में आसानी से एक सही Trend Line बना पाएंगे। आपको यह ध्यान रखना होगा कि Close to Close, Trend Line बाकी सभी Trend Line से ज्यादा प्रभावी है।

और याद रखने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि कोई Market, अगर Uptrend में जा रहा है तो ये जरुरी नहीं कि वो Trend Line पर Support ले ही मतलब वो Trend Line को छू के ही ऊपर जाये वो बिना छुए भी ऊपर जा सकती है और कभी-कभी निचे Breakdown(Trend Line के निचे तोड़ने) के बाद भी ऊपर जा सकती है।

अब आप सोच रहे होंगे कि फिर इसे सिखने कि क्या आवश्यकता है तो कृपया आप सब्र रखे और इसे पूरा सीखे, तब आपको सब समझ आ जायेगा कि ये इतना आवश्यक क्यों है?



  • Share Market Free Course

Chapter-25 | Upcoming | Chapter -26 |
| Chapter -27 | Chapter-28 | Chapter -29 |
| Chapter -30 |

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2024 XYZ AI All Rights Reserved